बांग्लादेशी होने के संदेह में ओडिशा में पीट-पीटकर हत्या, मुर्शिदाबाद के प्रवासी मजदूर की मौत, दो गंभीर घायल



सम्बलपुर (ओडिशा) / मुर्शिदाबाद: ओडिशा के सम्बलपुर जिले में बांग्लादेशी होने के संदेह में मुर्शिदाबाद के एक प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। मृत युवक की पहचान जुएल राना (21) के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सुती थाना अंतर्गत चक बहादुरपुर गांव का निवासी था। इस हमले में मुर्शिदाबाद के दो अन्य प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।



घटना बुधवार रात सम्बलपुर जिले के शांतिनगर इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, जुएल राना महज चार दिन पहले ही मुर्शिदाबाद से ओडिशा के सम्बलपुर जिले में एक बहुमंजिला इमारत के निर्माण कार्य में राजमिस्त्री के तौर पर काम करने गया था। उसके साथ रघुनाथगंज, सुती समेत मुर्शिदाबाद के अन्य इलाकों के कई युवक भी काम कर रहे थे।






स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9 बजे ओडिशा के कुछ स्थानीय युवक उस निर्माणाधीन मकान में पहुंचे, जहां जुएल और अन्य प्रवासी मजदूर रह रहे थे। आरोप है कि उन्होंने मजदूरों से भारतीय नागरिक होने के दस्तावेज दिखाने को कहा। उस समय सभी मजदूर खाना खाकर लुंगी पहनकर सो रहे थे। इसी आधार पर हमलावरों ने उन्हें बांग्लादेशी करार दे दिया।

बताया गया है कि कुछ समझने का मौका दिए बिना ही 7-8 स्थानीय युवक लाठी और अन्य हथियारों से उन पर टूट पड़े और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। बाद में ओडिशा पुलिस जुएल राना समेत अन्य घायलों को खून से लथपथ हालत में सम्बलपुर के स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने जुएल को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना में पल्लाश शेख और आमिर शेख नामक दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पल्लाश शेख सुती थाना के साजूर मोड़ का निवासी है, जबकि आमिर शेख का घर दिया शौभापुर इलाके में बताया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद मुर्शिदाबाद में मृतक के परिवार में शोक की लहर है और दोषियों की कड़ी सजा की मांग उठ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा