जीवित मतदाताओं को घोषित कर दिया मृत, कांग्रेस की शिकायत पर बी.डी.ओ. ने मानी गलती



जामुड़िया: जामुड़िया ब्लॉक-1 कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में हुई एक बड़ी लापरवाही को उजागर किया है.ब्लॉक के बूथ संख्या 123 में 26 जीवित मतदाताओं को मृत घोषित करने और कई स्थानीय निवासियों को क्षेत्र से बाहर दिखाने का गंभीर मामला सामने आया है.इस संबंध में कांग्रेस ने बी.डी.ओ. कार्यालय में कड़ा विरोध दर्ज कराया है.


क्या है पूरा मामला?

एस.आई.आर के प्रथम चरण के दौरान बूथ संख्या 123 की मतदाता सूची में भारी विसंगतियां पाई गईं. प्रदेश कांग्रेस सदस्य विश्वनाथ यादव ने बताया कि 26 ऐसे मतदाताओं को मृत घोषित कर दिया गया, जो पूरी तरह स्वस्थ और जीवित हैं.28 व्यक्तियों को स्थायी रूप से स्थानांतरित दिखा दिया गया, जबकि वे सभी वर्तमान में उसी बूथ क्षेत्र के स्थायी निवासी हैं.


सर्वदलीय बैठक में गूंजा मुद्दा

 मंगलवार को जामुड़िया बी.डी.ओ. कार्यालय में आयोजित सर्वदलीय बैठक में पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वनाथ यादव और जामुड़िया ब्लॉक-1 कांग्रेस अध्यक्ष परितोष बाउरी ने इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया. उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों के सामने साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए इस लापरवाही पर जवाब मांगा.


प्रशासन ने मानी मांग, सुधार का आश्वासन

कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों के बाद जामुड़िया बी.डी.ओ. भास्कर विश्वास और विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त ए.आर.ओ. सोमनाथ पाल ने तत्काल चर्चा की. प्रशासन ने माना कि सूची में त्रुटियां हुई हैं.अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि फरवरी में प्रकाशित होने वाली अंतिम वोटर लिस्ट में इन सभी वंचित मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे.प्रभावित मतदाताओं को हियरिंग सेंटर पर फॉर्म संख्या 6 भरकर अपना नाम पुनः शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है


बी.एल.ओ. को हटाने की मांग

इस बड़ी लापरवाही को देखते हुए जामुड़िया ब्लॉक-1 कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को बी.डी.ओ. को एक औपचारिक पत्र सौंपा.पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि बूथ संख्या 123 के बी.एल.ओ. को तुरंत बदला जाए, क्योंकि उनकी कार्यप्रणाली संदिग्ध है और इससे मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद