बाँकुड़ा में स्कूल के क्लासरूम से बीएलओ का फंदे से लटकता शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी



बाँकुड़ा- बाँकुड़ा जिले के रानीबाँध विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजाकाटा इलाके में एक स्कूल के क्लासरूम से बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) का फंदे से लटकता शव मिलने से इलाके में उतेजना फैल गया। मृतक का नाम हराधन मंडल (53) है। वे राजाकाटा माझपाड़ा प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक थे और 206 नंबर बूथ के बीएलओ के रूप में कार्यरत थे। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।



स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मतदान संबंधी सुनवाई के दस्तावेज़ जुटाने की बात कहकर वे मंगलवार सुबह करीब दस बजे घर से निकले थे। बाद में परिजन जब स्कूल पहुंचे तो एक क्लासरूम के सीलिंग फैन से उनका शव लटका हुआ मिला। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें बीएलओ के काम के अत्यधिक दबाव का उल्लेख किया गया है।


परिवार का दावा है कि एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से जुड़े काम के भारी दबाव के कारण वे मानसिक अवसाद से गुजर रहे थे। सूचना मिलने पर रानीबाँध थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाँकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन