क्रिसमस से पूर्व रानीगंज में निकली भव्य शोभायात्रा



संवाददाता- प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव यानी क्रिसमस में अब मात्र दो दिन शेष हैं.इस उपलक्ष्य में पूरा रानीगंज उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है. सोमवार को रानीगंज के साहिबगंज वेसलियन मेथाडिस्ट चर्च की ओर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के पुरुष, महिलाएँ और बच्चे शामिल हुए.


भक्ति और उल्लास का संगम

यह शोभायात्रा साहिबगंज से शुरू होकर रानीगंज के विभिन्न मार्गों से होती हुई गिरजा पाड़ा स्थित चर्च परिसर तक पहुँची. शोभायात्रा के दौरान मसीही गीतों और प्रभु यीशु के शांति संदेशों से इलाका गुंजायमान रहा.समुदाय के लोगों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर एक-दूसरे को क्रिसमस की अग्रिम बधाई दी.



ईसा मसीह का संदेश: सच्चाई और भाईचारा

वेसलियन मेथाडिस्ट चर्च के पूर्व सचिव सुभाषिस दास ने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईसा मसीह का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने बताया की"आज से लगभग 2000 साल पहले प्रभु यीशु ने संसार को अंधकार से रोशनी की ओर ले जाने का संदेश दिया था.उन्होंने सिखाया कि हर मनुष्य के जीवन में एक अंधकार पक्ष होता है, लेकिन यदि हम सच्चाई और मानवता का मार्ग चुनें, तो वह रोशनी हमें नई दिशा दे सकती है."


श्री दास ने आगे कहा कि ईसा मसीह ने पूरी पृथ्वी के कल्याण के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया. उनका बलिदान हमें यह सिखाता है कि दुनिया में सिर्फ सच्चाई, प्रेम और आपसी भाईचारा ही जीवन जीने का एकमात्र सच्चा रास्ता है.


क्रिसमस को लेकर चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं और सजावट का दौर अंतिम चरण में है.साहिबगंज और गिरजा पाड़ा के चर्चों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जहाँ 25 दिसंबर को विशेष 'मिडनाइट मास' का आयोजन किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता