भुईयां समाज उत्थान समिति ने जामुड़िया में मनाई डॉ. अंबेडकर पुण्यतिथि; पिछड़ेपन के लिए नेतृत्व को घेरा, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का आह्वान



जामुड़िया-बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती रविवार को जामुड़िया के परसिया कोलियरी में भुईयां समाज उत्थान समिति द्वारा पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर समाज को जागरूक करने और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें इलाके के समाज के प्रतिनिधि और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए 


वक्ताओं ने उठाया पिछड़ेपन का मुद्दा

सभा के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज भी भुईयां समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों में पिछड़े हुए हैं. उन्होंने कुछ नेताओं पर कड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों से समाज का नेतृत्व करने वाले कुछ लोगों ने विकास के नाम पर समुदाय को गुमराह किया और उन्हें वास्तविक प्रगति से वंचित रखा.


नेताओं ने उपस्थित जनसमूह को जागरूक करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि एक विचार हैं, जिन्होंने आज़ाद भारत में सभी वर्गों के अधिकारों और समानता के लिए संघर्ष किया था.उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज उन्हीं के विचारों को कमजोर करने की साजिशें की जा रही हैं.


शिक्षा, एकता और जागरूकता पर ज़ोर

कार्यक्रम में उपस्थित भुंइया समाज के नेता सिंटू भुंइया ने लोगों को बाबा साहेब द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी दी.उन्होंने पूरे समाज को शिक्षा, एकता और जागरूकता के मार्ग पर चलकर अपने अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान किया।

सभा का समापन करते हुए नेतृत्वकर्ताओं ने घोषणा की कि समाज के उत्थान और अधिकारों की रक्षा के लिए आने वाले दिनों में यह लड़ाई और भी अधिक तेज की जाएगी.:

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रिका भुईया, राजेश भुईया, विक्की भुईया सहित भुईयां समाज के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता