पांडवेश्वर- बंकोला क्षेत्र के ज्वालभांगा स्थित अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड (AMP L) पैंच में आज स्थानीय ग्रामीणों और जमीन दाताओं ने नौकरी और रोजगार की मांग को लेकर कंपनी के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने तृणमूल कांग्रेस का झंडा पकड़कर विरोध जताया।
उपजाऊ जमीनें गई, रोजगार नहीं मिला
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे ग्रामवासी कंचन घोष ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की उपजाऊ जमीनें कोयला खदानों के लिए ली जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय बेरोजगार नौजवानों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है।
कंचन घोष ने आरोप लगाया की अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बाहर के लोगों को काम पर लगाया जा रहा है, जबकि ज्वालभांगा के सभी नौजवान बेरोजगार हैं और रोजगार के लिए भटक रहे हैं। लोग खेती और मजदूरी करके किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि उनकी जमीनों में खदानें बन रही हैं, इसलिए सभी स्थानीय नौजवानों को इस कंपनी में नौकरी दी जानी चाहिए।
नौकरी नहीं मिलने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी नौकरी की मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
इस आंदोलन को सफल बनाने में ग्रामवासी कंचन घोष, मुक्ति बाउरी, स्वरूप देवासी, श्री कृष्णा घोष तथा समस्त ज्वालभांगा ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।









0 टिप्पणियाँ