होस्टल से इंजीनियरिंग छात्र का झूलता शव बरामद, परिजनों ने की पूर्ण जांच की मांग


बांकुड़ा:- बांकुड़ा सदर थाने के कालपाथर इलाके में एक होस्टल से पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र का झूलता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक की पहचान राहुल माजी के रूप में की है। रविवार शाम स्थानीय एक मेस से उसका शव बरामद हुआ। इस पूरे मामले की पूर्ण जांच की मांग को लेकर मृतक के परिवारजन मुखर हो उठे हैं।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बांकुड़ा के कालपाथर स्थित सरकारी पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेज के तीसरे वर्ष के छात्र राहुल मजी शुरुआत से ही कॉलेज के पास स्थित एक होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। रविवार को होस्टेक के अन्य छात्र विष्णुपुर केजी इंजीनियरिंग कॉलेज में परीक्षा देने गए थे, लेकिन अज्ञात कारणवश राहुल परीक्षा देने नहीं गया और मेस में अकेला था।



बताया जाता है कि शाम के समय स्थानीय लोगों से सूचना पाकर होस्टल मालिक जब कमरे की खिड़की खोलकर अंदर झांका, तो राहुल का शव छत के सहारे लटका मिला। तुरंत उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलने पर बांकुड़ा सदर थाना पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए बांकुड़ा सम्मेलन मेडिकल कॉलेज भेज दिया।


इधर, बेटे की इस संदिग्ध और दर्दनाक मौत को लेकर राहुल के परिजनों ने घटना की पूर्ण जांच कर पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली