कोलकाता में सुबह-सुबह शूटआउट: महिला को लगी गोली, हालत गंभीर



कोलकाता (पीबी टीवी): सप्ताह के पहले ही दिन दक्षिण कोलकाता के हरीदेवपुर इलाके में सुबह-सुबह हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। सोमवार तड़के एक क्लब के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला पर गोलियां चला दीं। गोली महिला की पीठ में लगी। घायल महिला को तुरंत स्थानीय लोगों ने एम.आर. बंगुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही हरीदेवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौसमी हलदार नाम की लगभग पचास वर्षीय महिला जब सुबह क्लब के पास से गुजर रही थीं, तभी बाइक पर सवार दो हमलावरों ने पीछे से उन पर फायरिंग की और फरार हो गए। गोली लगते ही मौसमी देवी सड़क पर गिर पड़ीं।


स्थानीय लोगों ने बताया कि मौसमी देवी का बेटा पास ही मौजूद था। उसने तुरंत मौके पर पहुंचकर अपनी मां को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है। फिलहाल हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि घायल महिला की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन