रानीगंज के मंडल पाड़ा में लाखों की चोरी: मुख्य दरवाजा सुरक्षित, अंदर के तीन ताले टूटे

पारिवारिक अनुष्ठान में गया था परिवार; ₹8 लाख के गहने और ₹1.4 लाख नकद चोरी



रानीगंज- आसनसोल नगर निगम के 35 नंबर वार्ड अंतर्गत रानीगंज के मंडल पाड़ा इलाके में एक चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है. चोरों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया, जब परिवार एक पारिवारिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था.


पीड़ित महिला ताजिरण बीबी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वे लोग बीरभूम में एक पारिवारिक अनुष्ठान में शामिल होने गए थे. जब वे वापस आए, तो देखा कि बाहर मुख्य दरवाजे पर तो ताला लगा हुआ था, लेकिन घर के अंदर के ताले टूटे हुए थे. अपराधियों ने घर की अलमारी में रखा एक बैग चुरा लिया.इस बैग में लगभग आठ लाख रुपये मूल्य के गहने और एक लाख चालीस हजार रुपये नकद रखे हुए थे.


चोरी के तरीके को देखते हुए, पीड़ित परिवार ने स्थानीय लोगों पर संदेह व्यक्त किया है. ताजिरण बीबी ने बताया कि बाहर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा नहीं गया था, जबकि अंदर के तीन ताले तोड़े गए थे. इसके अलावा, अलमारी की चाबी भी घर के अंदर ही रखी हुई थी. मुख्य दरवाजे को सुरक्षित छोड़ने के कारण पीड़ित परिवार को आसपास के किसी परिचित व्यक्ति पर इस घटना को अंजाम देने का संदेह है.


सूचना मिलते ही पंजाबी मोड़ चौकी की पुलिस मौके पर पहुँच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस चोरों तक पहुँचने और वारदात का खुलासा करने की कोशिश कर रही है.


ज्ञात रहे कि रानीगंज में लगातार चोरी की घटनाओं से लोग आतंकित है,काली पूजा के दौरान एक ही रात में दो चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल