पीने के पानी की मांग को लेकर विजय नगर में उबाल, सैकड़ों ग्रामीणों का सड़क जाम



जामुड़िया-लगातार एक महीने से पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे जामुड़िया के विजय नगर के लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा. शुक्रवार सुबह पीने के पानी की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीण अचानक सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया.सड़क जाम होते ही यातायात ठप पड़ गया और इलाके में भारी जाम लग गया.



स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पिछले लगभग एक महीने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति लगभग बंद है. हैरानी की बात यह है कि विजयनगर गांव में ही एक बड़ा पानी का टैंक मौजूद है, जहाँ से जामुड़िया के विभिन्न इलाकों में पानी सप्लाई की जाती है, लेकिन उसी टैंक के पास रहने वाले लोग ही पानी की भारी किल्लत झेल रहे हैं.



ग्रामीणों ने आरोप लगाया — “हमारी आँखों के सामने टैंक से पानी अन्य जगहों पर भेजा जाता है, लेकिन हमारे घरों में एक बूंद भी नहीं पहुँचती.कई बार शिकायतें और आवेदन देने के बावजूद प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया.”

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से प्रशासनिक लापरवाही और अधिकारियों की चुप्पी के कारण वे संकट में हैं.



कुछ समय तक चला यह सड़क अवरोध तब समाप्त हुआ जब जामुड़िया थाने के केंदा फाड़ी की पुलिस और जामुड़िया ट्रैफिक गार्ड के अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया और धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता