बासंती देवी गोयनका विद्या मंदिर में बाल दिवस का भव्य आयोजन



रानीगंज: रानीगंज के प्रतिष्ठित हिंदी मीडियम गर्ल्स स्कूल, बासंती देवी गोयनका विद्या मंदिर में शुक्रवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.



इस अवसर पर, विद्यालय की छात्राओं ने नृत्य, कविता पाठ और अन्य कलाओं के माध्यम से अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया. छात्राओं के साथ-साथ, स्कूल की शिक्षिकाओं ने भी गायन और नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को बेहद रोचक बना दिया.



कार्यक्रम में उपस्थित मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष संदीप भालोटीया ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने बताया कि स्कूल कमेटी विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है. वर्तमान में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.



उन्होंने कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया, जिनमें उन्नत कंप्यूटर सुविधा, सीसीटीवी व्यवस्था, स्किल डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी जागरूकता, शिक्षक-अभिभावक संवाद, दाखिले की सुदृढ़ व्यवस्था, और विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित करना शामिल है.


रानीगंज की जानी-मानी समाजसेविका श्रीमती मंजू संथोलिया ने बताया कि वह स्कूल की पहली बैच की छात्रा रही हैं. उनके अलावा, रेणु केजरीवाल, मीनू अग्रवाल और अनीशा भुवालका दुबे भी इसी विद्यालय की पूर्व छात्राएं हैं. इन सभी अतिथियों ने विद्यालय के उत्कृष्ट वातावरण को देखकर प्रसन्नता जताई.


उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रुति गांगुली और वर्तमान मैनेजिंग कमेटी के उत्कृष्ट संचालन की प्रशंसा की और उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता