अब बदलेगा राजभवन का नाम, पश्चिम बंगाल में होगा ‘लोक भवन’




कोलकाता (पीबी टीवी ) :देशभर में ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक भवनों के नाम परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चा और तेज हो गई है। इस बार इस सूचि में शामिल होने जा रहा है पश्चिम बंगाल का राजभवन। जानकारी अनुसार कोलकाता , दार्जिलिंग और बैरकपुर—राज्य के ये तीनों राजभवन अब नए नाम ‘लोक भवन’ के रूप में जाने जाएंगे।




केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, पूरे देश में ‘राजभवन’ और ‘राजनिवास’ के नाम क्रमशः ‘लोक भवन’ और ‘लोक निवास’ कर दिए जाएंगे।

शनिवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस के विशेष दायित्वप्राप्त अधिकारी ने बताया,

“अब से पश्चिम बंगाल के सभी पूर्ववर्ती राजभवनों को हर उद्देश्य के लिए ‘लोक भवन’ नाम से जाना जाएगा।”

इस निर्णय के बाद राजभवन के नाम परिवर्तन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर नए सिरे से विवाद शुरू होने की आशंका बन रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता