ईसीएल निदेशक (तकनीकी) ने किया कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का दौरा, उत्पादन बढ़ाने पर दिए महत्वपूर्ण सुझाव



जामुड़िया- ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) परियोजना एवं योजना गिरीश गोपीनाथन नायर ने बुधवार को कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का आधिकारिक दौरा किया. यह दौरा क्षेत्र में चल रही खनन गतिविधियों और परियोजनाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया था.


खनन परियोजनाओं का निरीक्षण

निदेशक नायर ने इस दौरान क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण खनन परियोजनाओं का दौरा किया,जिनमेंनॉर्थ सियारसोल ओसीपी (ओपन कास्ट परियोजना): यहाँ की खनन गतिविधियों का विस्तृत जायजा लिया गया.नारायणकुड़ी हाईवाल परियोजना: परियोजना के कार्य निष्पादन की समीक्षा की गई.


इसके अलावा, निदेशक ने नारायणकुड़ी हेरिटेज साइट का भी दौरा किया और उसका परिदर्शन किया.


शाम को, श्री नायर ने क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनंत घोष और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की.इस बैठक का मुख्य केंद्र क्षेत्र की उत्पादन एवं उत्पादकता में बढ़ोत्तरी करना था.


निदेशक ने वर्तमान प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को क्षेत्र के कार्य निष्पादन में सुधार और उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कई आवश्यक और महत्वपूर्ण सुझाव दिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?