रानीगंज में 24 कुंडी राष्ट्र-शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन



रानीगंज-समाज में आध्यात्मिक चेतना, राष्ट्रीय एकता और समृद्धि के संदेश को व्यापक रूप से फैलाने के उद्देश्य से, रानीगंज में 24 कुंडी राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का भव्य अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है.

गायत्री परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट और अखिल विश्व गायत्री परिवार, रानीगंज शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम 8 नवंबर को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. पहले दिन, कलश यात्रा के बाद विधिवत देव पूजा और गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया .



इस चार दिवसीय विशेष आयोजन को सफल बनाने के लिए हरिद्वार गायत्री सेवाश्रम से कई वरिष्ठ संचालक रानीगंज पहुँचे हैं. ये अनुभवी संचालक देशभर के विभिन्न प्रांतों के विद्वानों और साधकों के साथ मिलकर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और आध्यात्मिक जागरण के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं 

यह महायज्ञ 8 से 11 नवंबर 2025 तक चलेगा. 9, 10 और 11 नवंबर को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी की उम्मीद है.


महायज्ञ स्थल पर पूरा वातावरण “गायत्री मंत्र” के उच्चारण से गूंज उठा है, जिससे पूरे क्षेत्र में एक पवित्र और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता