सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर सीआरसोल राज हाई स्कूल में 'यूनिटी मार्च' और रक्तदान शिविर: नशा मुक्त भारत का संकल्प



रानीगंज- भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर, रानीगंज के सीआरसोल राज हाई स्कूल ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की दिशा में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए एक कार्यक्रम का आयोजन किया.


विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट ने एक 'यूनिटी मार्च' का आयोजन किया.इस मार्च का मुख्य उद्देश्य भारत की अखंडता को बनाए रखने में सरदार पटेल के योगदान को याद करना और विद्यार्थियों को 'नशा मुक्त भारत निर्माण' तथा 'आत्मनिर्भर भारत निर्माण' के राष्ट्रीय लक्ष्यों के प्रति जागरूक करना था.


नशा मुक्त भारत की शपथ और रक्तदान शिविर

यूनिटी मार्च के समापन पर, विद्यालय के एनएसएस स्वेच्छा-सेवकों और अन्य छात्रों ने एक सशक्त 'नशा मुक्त भारत निर्माण' की शपथ ली.इस पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है.


इसी कड़ी में, एनएसएस विभाग के स्वेच्छा-सेवकों ने 'प्रयास ग्रुप' के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का भी सफल आयोजन किया. इस शिविर में लोगों को बढ़-चढ़कर रक्तदान करने और मानवता की सेवा में भागीदार बनने के लिए उत्साहित किया गया.


इस अवसर पर, स्कूल के एसएसएस विभाग के प्रोग्रामिंग ऑफिसर और असिस्टेंट टीचर, मृत्युंजय मंडल ने सभा को संबोधित किया।


उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा एक विशेष कार्यक्रम लॉन्च किया गया है.इसी कड़ी में, हमारे एसएसएस विभाग द्वारा भी पिछले एक हफ्ते से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.


श्री मंडल ने जोर देकर कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को याद किया जा रहा है. उन्होंने 'नशा मुक्त भारत' के संकल्प पर अपनी बात रखते हुए कहा, "कोई काम अगर दिल से किया जाए तो वह जरूर पूरा होता है. अगर भारत का हर एक बच्चा खुद नशा मुक्त होने का प्रयास करे, तो यह महान कार्य भी निश्चित रूप से पूरा होगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन