‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष: मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का महोत्सव कोलकाता हवाई अड्डे पर


कोलकाता (पीबी टीवी)): इस वर्ष भारत देशभक्ति के अमर गीत “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है। 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने अपने अमर उपन्यास आनंदमठ में इस गीत की रचना की थी।


“वंदे मातरम्” केवल एक गीत नहीं है, बल्कि यह एक युगांतरकारी नारा है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के हर कोने में भारतीयों के रक्त में जोश और उत्साह भर दिया था। इस गीत में मां के प्रति श्रद्धा, देश के प्रति प्रेम और बलिदान की प्रेरणा एक साथ जुड़ी हुई है। आज भी “वंदे मातरम्” भारत की एकता और गौरव का प्रतीक बना हुआ है।



कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी के इंचार्ज विक्रम सिंह ने पत्रकारों से कहा,

“हम सभी एयरपोर्ट के स्टाफ और यात्रियों के साथ मिलकर आज ‘वंदे मातरम्’ गीत गा रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व और देशभक्ति का क्षण है। हम सभी देश की प्रगति और एयरपोर्ट के विकास के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात