₹100 किलो बैगन, ₹160 मटर! सब्जियों के बेतहाशा दाम से आम आदमी की थाली सूनी



जामुड़िया: सर्दियों के मौसम को हरी सब्जियों का मौसम माना जाता है, लेकिन इस साल जामुड़िया सहित पूरे कोयलांचल के बाजारों में सब्जियों के आसमान छूते दामों ने आम आदमी के लिए हरी सब्जियां थाली से दूर कर दी हैं.आलम यह है कि सब्जियों का दाम पूछते ही इस ठंड के मौसम में भी लोगों को पसीना छूट जा रहा है.


एक नज़र सब्जियों के चौंकाने वाले दामों पर (बुधवार की दरें)

बाज़ार में सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है, जिसने गृहणियों का बजट बिगाड़ दिया है.

बैंगन: ₹100/किलो,करेला: ₹100/किलो,खीरा: ₹100/किलो,मटर/छीमी: ₹160/किलो,भिंडी: ₹80/किलो,पटल: ₹80/किलो,बरबट्टी: ₹80/किलो,टमाटर: ₹80/किलो,सीम: ₹80/किलो,हरी मिर्च: ₹80/किलो,बंधागोभी: ₹50/किलो,लौकी: ₹50/किलो,मूली: ₹40/किलो,डिंगला(कुम्हड़ा ) ₹30/किलो,फूलगोभी: ₹30 से 50 रुपया प्रति पीस,नया आलू 50 रुपया किलो


जामुड़िया के सब्जी विक्रेता विमान अधिकारी ने बताया कि बेमौसम बारिश के कारण सब्जियों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं, जिससे बाजार में आपूर्ति कम हो गई और दाम बढ़ गए.


उन्होंने उम्मीद जताई कि कुछ ही दिनों में स्थानीय चासी किसानों की नई सब्जियाँ बाजार में आ जाएँगी, जिसके बाद दामों में गिरावट आएगी. उन्होंने यह भी कहा कि महँगाई की वजह से फिलहाल सब्जियों की बिक्री पर भी असर पड़ा है, लेकिन नई फसल आने के बाद बिक्री बढ़ने की संभावना है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली