धर्मतला में पुलिस के साथ पारा शिक्षकों की धक्का-मुक्की, प्रदर्शन में बढ़ा तनाव



कोलकाता, धर्मतला ( पीबी टीवी): आज धर्मतला चौराहे पर पारा शिक्षक संघ के बैनर তলে प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों और पुलिस के बीच तीखी धक्का-मुक्की हो गई।

शिक्षकों की मांग थी कि उनकी तनख्वाह में वृद्धि, नियमितकरण और अन्य लाभ तुरंत लागू किए जाएं। जब प्रदर्शनकारी नबन्ना की ओर मार्च करने लगे, तब पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की. 



इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हल्की झड़प हो गई। कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।

इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल