रात के अंधेरे में असामाजिक तत्वों का तांडव: तीन दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान


रानीगंज- रानीगंज में मंगलवार की रात दहशत का माहौल छा गया जब असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई भयानक आग में तीन दुकानें जलकर राख हो गईं. रात के अंधेरे में हुई इस आगजनी की घटना में दुकानों के अंदर रखे लाखों रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए.


मंगलवार देर रात लगभग ग्यारह बजे यह घटना रानीगंज के सियारशोल राजबाड़ी मोड़ क्षेत्र में घटी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले एक चाय और जलपान की गुमटी में आग लगती देखी गई. कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैलकर पास की फूल की दुकान और सब्जी-फल की दुकान तक पहुंच गई. देखते ही देखते तीनों दुकानें राख के ढेर में बदल गईं.


घटना की खबर मिलते ही रानीगंज दमकल विभाग की एक इंजन मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया. सौभाग्य से, पास में स्थित ट्रांसफार्मर और अन्य दुकानें इस आग से बाल-बाल बच गईं.



घटना की सूचना पाकर बुधवार सुबह मौके पर पहुंचे पश्चिम बर्दवान तृणमूल कांग्रेस के जिला महासचिव रूपेश यादव. उन्होंने पीड़ित दुकानदारों से बातचीत कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया,वहीं, रानीगंज शहर तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष एवं स्थानीय 34 नम्बर के वार्ड काउंसिलर ज्योति सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की.



स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में बार-बार असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ रही हैं.कई बार यहां चोरी और आगजनी जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा ठोस कदम न उठाने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अब लोगों ने इस पूरे इलाके में रात्रि सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता