नागराकाटा हमले के पीड़ितों से मिलने सिलीगुड़ी पहुंचे राज्यपाल, हिंसा को बताया 'दुर्भाग्यपूर्ण'



सिलीगुड़ी (पीबी टीवी): जलपाईगुड़ी ज़िले के नागराकाटा में हुए हमले में घायल हुए मालदा के सांसद और विधायक से मिलने के लिए मंगलवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस सिलीगुड़ी पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों को इलाज के लिए सिलीगुड़ी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

राज्यपाल बोस ने नर्सिंग होम पहुँचकर घायल सांसद और विधायक से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।



इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि, "लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।"

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि लोकतंत्र में विचार-विमर्श और संवाद ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है, न कि हिंसा। राज्यपाल ने स्थानीय प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जाँच करने की अपील की और आश्वासन दिया कि पीड़ितों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इस मुलाकात के दौरान, राज्यपाल ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उच्च अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल