सांसद अरूप चक्रवर्ती ने बांकुड़ा जिला पुलिस को सौंपी अत्याधुनिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस



बांकुडा-दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचाने के लिए वेंटिलेशन सुविधा से युक्त लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस शनिवार को सांसद अरूप चक्रवर्ती ने बांकुड़ा जिला पुलिस को सौंपा. बांकुड़ा शहर में आयोजित दुर्गा पूजा कार्निवाल के मंच से सांसद ने अपने विधायक एवं सांसद क्षेत्रीय विकास कोष से इस एंबुलेंस की चाबी जिला पुलिस के ट्रैफिक विभाग के डीएसपी कैलाशपति महतो को सौंपा.




इस मौके पर सांसद ने अपने कोष से तालडंगरा के पांचमुड़ा ग्राम पंचायत, तालडंगरा ग्रामीण अस्पताल को एक-एक एंबुलेंस तथा सिमलापाल और बारिकुल थाने को शववाहक वाहन ‘स्वर्ग रथ’ की चाबियां भी सुपुर्द की.


कार्यक्रम में सांसद अरूप चक्रवर्ती के साथ जिला शासक सियाद एन, पुलिस अधीक्षक वैभव तिवारी और जिला परिषद की सभाधिपति अनुसूया राय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.


सांसद अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि फिलहाल एक करोड़ रुपये की लागत से एंबुलेंस और शववाहक वाहन प्रदान किए गए हैं. इनमें से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की अत्याधुनिक एंबुलेंस जिला पुलिस को दी गई है.उन्होंने बताया कि पूरे जिले में करीब 5 करोड़ रुपये की इस परियोजना पर कार्य किया जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल