ईसीएल की वरिष्ठ स्वास्थ्यकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत, प्रबंधन और यूनियन के बीच मुआवजा समझौता



रानीगंज- राष्ट्रीय राजमार्ग-19पर हुए एक हृदय विदारक सड़क हादसे में ईसीएल के कुनुस्तोरिया क्षेत्र स्थित बांसडा अस्पताल की एक वरिष्ठ महिला स्वास्थ्यकर्मी की दुखद मौत हो गई. इस घटना ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की उपस्थिति और एंबुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.


दुर्घटना और अस्पताल में अव्यवस्था

जानकारी के अनुसार, रानीगंज के टीवी अस्पताल की निवासी चंद्रा नाग राय (58), जो वरिष्ठ स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थीं, दोपहर लगभग 1:45 बजे अस्पताल में अपनी ड्यूटी के लिए जा रही थीं.नेशनल हाइवे 19 पार करते समय एक तेज़ रफ्तार दोपहिया वाहन ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.


स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत बांसरा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया,हालांकि, अस्पताल में उस समय कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिसने तुरंत आक्रोश भड़का दिया.स्थानीय लोगों और अस्पताल कर्मियों ने इस लापरवाही को लेकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. एंबुलेंस की अनुपलब्धता ने भी लोगों के गुस्से को और बढ़ा दिया.


विरोध के बाद, बांसडा कोलियरी से एक एंबुलेंस मंगवाई गई और गंभीर रूप से घायल स्वास्थ्यकर्मी को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, मगर, दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.


इस पूरी घटना ने एक बार फिर ईसीएल के अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था, डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति और आपातकालीन एंबुलेंस सेवा की तत्परता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.


घटना के बाद तनाव को कम करने और पीड़ित परिवार को राहत देने के लिए ईसीएल प्रबंधन और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक हुई. लंबी चर्चा के बाद, दोनों पक्षों के बीच मृतक स्वास्थ्यकर्मी के परिवार को उचित मुआवजा देने पर सहमति बनी, जिसका लिखित समझौता (एग्रीमेंट) भी किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता