छठ पूजा पर बड़ा हादसा: तालाब में डूबने से 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बचाव दल पर लापरवाही का आरोप


​जामुड़िया-छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही जामुड़िया थाना क्षेत्र के 7 नंबर वार्ड स्थित दामोदरपुर इलाके में एक मार्मिक दुर्घटना सामने आई है। छठ घाट पर तालाब में डूबने से 56 वर्षीय पांडे दास नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह संलगन 5 नंबर वार्ड के हुसैन नगर के निवासी थे.



​ स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबे

​यह दर्दनाक घटना मंगलवार सुबह करीब पांच बजे दामोदरपुर के नीमगोड़िया छठ घाट के तालाब पर हुई.जानकारी के अनुसार, पांडे दास अपने परिवार के सदस्यों के साथ छठ पूजा के लिए घाट पर गए थे. सुबह स्नान करने के दौरान वह तालाब में फिसल गए और गहरे पानी में डूब गए



​पांडे दास के परिवार के सदस्यों का कहना है कि यदि स्थानीय लोग तुरंत सक्रिय होते तो उन्हें बचाया जा सकता था.


​इससे भी बड़ा सवाल यह है कि हर साल की तरह इस वर्ष भी किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन समूह के सदस्य घाट पर तैनात थे. लेकिन, किसी अज्ञात कारण से वे इस घटना की जानकारी तुरंत नहीं प्राप्त कर पाए और समय पर बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका.


​ पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

​घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई। जामुड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है.


घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

​स्थानीय निवासियों और परिजनों ने घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि ​छठ पूजा से पहले घाटों की बाहरी साफ-सफाई तो की गई, लेकिन तालाब की गहराई कम करने पर ध्यान नहीं दिया गया.​छठव्रतियों के सुरक्षित स्नान और पूजा अर्चना के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ.


​इस दुखद घटना ने छठ पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया है और प्रशासन तथा स्थानीय प्रबंधन पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता