रानिगंज थाना ने हजारों गरीबों को सर्दी से बचाने हेतु 1500 लोगो को कंबल वितरण किया गया



रानीगंज-एक के बाद एक समाजसेवा के कार्यों से मिसाल कायम कर रहे हैं रानिगंज थाने के इंस्पेक्टर विकास दत्त, जिन्होंने रानिगंज थाना नागरिक कालीपूजा समिति के सदस्यों के साथ मिलकर लोगों के बीच मानवता का संदेश दिया.



इंस्पेक्टर विकास दत्त को पहले ही आसंसोल जिला ब्लड बैंक द्वारा सम्मानित किया जा चुका है . उनके नेतृत्व में रानिगंज थाना क्षेत्र से लगभग 450 यूनिट रक्तदान संग्रह किया गया था.



इस बार भी, बीते वर्षों की तरह, कालीपूजा और दीपावली के अवसर पर उन्होंने गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच नए वस्त्र और खाद्य पैकेट वितरित किए.पहले चरण में लगभग 2,500 महिलाओं को नई साड़ियाँ और फूड पैकेट दिए गए.


इसके अगले ही दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, और अब सर्दी शुरू होने से पहले इंस्पेक्टर विकास दत्त ने गुरुवार को लगभग 1,500 लोगों को कंबल प्रदान किए ताकि वे ठंड से बच सकें.

 कम्बल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए. आयोजन के दौरान 1,500 कंबलों के साथ 500 महिलाओं को साड़ियाँ और फूड पैकेट भी दिए गए.


 इस मौके पर/रानिगंज शहर तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद ज्योति सिंह,उपाध्यक्ष बापी चक्रवर्ती,रानिगंज बोरो कार्यालय के चेयरमैन मुज्जमिळ शहजादा,बल्लभपुर ग्राम पंचायत प्रधान,

बल्लभपुर फांड़ी के आईसी सौमेन बनर्जी,

पंजाबी मोड़ फांड़ी के आईसी करतार सिंह,

और निमचा फांड़ी के आईसी बुद्धदेव गाएन उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता