कोलकाता के खिदिरपुर में सनसनी: DC ऑफिस के पास मिला खून से सना शव, हत्या या आत्महत्या की आशंका




कोलकाता: सोमवार सुबह कोलकाता के खिदिरपुर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब वेस्ट पोर्ट थाना क्षेत्र के डीसी (डिप्टी कमिश्नर) कार्यालय से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे एक व्यक्ति का गोली लगा शव बरामद हुआ।

सुबह-सुबह स्थानीय लोगों की नजर जब खून से लथपथ शव पर पड़ी, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



शव के पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद हुई है, जिससे हत्या या आत्महत्या दोनों की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि व्यक्ति को बेहद करीब से गोली मारी गई थी। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और जल्द ही इस मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन