लायंस क्लब ऑफ रानीगंज द्वारा शिक्षक दिवस पर 'कालो हीरा' मैगजीन का विमोचन



रानीगंज- लायंस क्लब ऑफ रानीगंज ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 'मैगजीन मंथ' कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान क्लब के सभागार में क्लब की बुलेटिन 'कालो हीरा' के नए संस्करण का विमोचन किया गया.


कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण करके हुआ. इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के अध्यक्ष आलोक बगड़िया, सचिव बानी खेतान, कोषाध्यक्ष चैताली बसु, प्रोग्राम कमेटी की चेयरपर्सन स्नेहा साव और 'कालो हीरा' मैगजीन की एडिटर रीना खेतान सहित क्लब के अन्य सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे.


अतिथियों का सम्मान

इस कार्यक्रम में सीआरसोल राज हाई स्कूल के शिक्षक तापस चटर्जी और डी.ए.वी. स्कूल रानीगंज के शिक्षक मानस बनर्जी व पी.के. आदित्य को 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के रूप में सम्मानित किया गया. उन्हें फूलों का गुलदस्ता और उत्तरीय ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया. इसके अतिरिक्त, लायंस क्लब की मैगजीन के पूर्व संपादकों और रानीगंज कोयलांचल के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया. साथ ही, रानीगंज डी.ए.वी. स्कूल के अन्य शिक्षकों को भी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया.


वक्ताओं के विचार

वक्ताओं ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन न सिर्फ एक महान नेता थे, बल्कि एक प्रकांड विद्वान और शिक्षक भी थे. उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम उनके योगदान को याद करते हैं. कार्यक्रम के अंत में हर्षवर्धन खैतान ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन