रोटरी और इनर व्हील क्लब ऑफ रानीगंज ने शुरू किया कंप्यूटर शिक्षा अभियान



रानीगंज- रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज और इनर व्हील क्लब ऑफ रानीगंज ने मिलकर जरूरतमंदों के लिए एक कंप्यूटर शिक्षा अभियान की शुरुआत की है. यह पहल तारबंगला स्थित अल्फा प्लस कंप्यूटर अकादमी के सभागार में शुरू की गई, जिसका उद्देश्य 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और जरूरतमंद बच्चों को कंप्यूटर साक्षर बनाना है.


इस कार्यक्रम के दौरान, रोटरी क्लब की वोकेशनल सर्विस कमेटी के चेयरमैन संदीप भालोटिया और प्रोजेक्ट चेयरमैन अक्षत सराफ मौजूद थे, जबकि इनर व्हील क्लब की ओर से प्रोजेक्ट चेयरमैन अर्चना अग्रवाल उपस्थित थीं.


रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. सुमित अग्रवाल और इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा अनीशा भुवालका दुबे ने बताया कि इस अभियान के तहत लोग सिर्फ ₹200 के रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ अल्फा प्लस कंप्यूटर अकादमी में कंप्यूटर का बेसिक कोर्स कर सकेंगे. उनका मानना है कि यह शिक्षा लोगों को करियर में आगे बढ़ने में बहुत मदद करेगी.फिलहाल, इस अभियान में लगभग 50 लोगों को शिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें भविष्य में और बढ़ोतरी की उम्मीद है.


 संदीप भालोटिया ने यह भी बताया कि रोटरी क्लब भविष्य में एक करियर फेयर का आयोजन करेगा, जिससे सैकड़ों लोगों को अपने भविष्य की योजना बनाने में मदद मिलेगी. इसके अलावा, महिलाओं के लिए एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट पर भी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है, ताकि वे नए व्यवसाय शुरू कर सकें और अपने मौजूदा व्यवसायों को आगे बढ़ा सकें सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें.


इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें लायंस क्लब के सुशील गनेड़ीवाला, श्री श्री सीताराम जी मंदिर के अध्यक्ष विमल बाजोरिया, विष्णु अग्रवाल, और प्रसिद्ध समाजसेवी मंजू संथोलिया शामिल थीं.


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अक्षत सराफ, डॉ. राजेश गुप्ता, इनर व्हील क्लब की सचिव श्वेता बर्नवाल, रोटरी क्लब की सचिव अर्चना टोडानी, नेहा अंबानी, जया संथोलिया, और मीनू अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


 अर्चना अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन कुल 10 विद्यार्थियों का नामांकन किया गया है. वे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय अल्फा प्लस में जाकर अपनी कक्षाएं शुरू कर सकते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात