फोसबेकी ने आसनसोल में ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को लेकर मेयर से की मुलाकात



आसनसोल: दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी (FOSBCCI) के एक प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के अध्यक्ष सचिन राय के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम (Asansol Municipal Corporation) के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आसनसोल नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, खासकर ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या, का समाधान निकालना था.संगठन ने मेयर को एक लिखित पत्र भी सौंपा, जिसमें इन समस्याओं के निराकरण के लिए अनुरोध किया गया.



प्रतिनिधिमंडल में सचिन राय के अलावा संगठन के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र प्रसाद खेतान, सपन चौधरी और अन्य सदस्य शामिल थे.


मुख्य मांगे और समस्याएं

1. ट्रैफिक जाम की समस्या:

फोसबेकी ने बताया कि आसनसोल, रानीगंज, जामुड़िया, बराकर और कुल्टी जैसे क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है.सचिन राय ने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण बहुत जरूरी है.उन्होंने सुझाव दिया कि उषाग्राम से भगत सिंह मोड़ या गोपालपुर मोड़ तक एक फ्लाईओवर बनाया जाए.



2. मल्टी-स्टोरी पार्किंग प्लाजा:

संगठन ने आसनसोल शहर में पार्किंग की समस्या को भी उठाया.उन्होंने मेयर से अनुरोध किया कि अन्य शहरों की तरह आसनसोल में भी मल्टी-स्टोरी स्पाइरल पार्किंग प्लाजा बनाया जाए. इसके लिए उन्होंने आसनसोल बस स्टैंड के पास की खाली जमीन को उपयुक्त बताया.उनका मानना है कि इस प्लाजा के निर्माण से ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी.



3. रानीगंज में निर्माण कार्य:

रानीगंज के प्रसिद्ध व्यवसायी और फास्बेक्की का पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खेतान ने बताया कि रानीगंज में किसी भी नए निर्माण के लिए नगर निगम से अनुमति नहीं मिल रही है, जिसके कारण निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद हो गया है. इस समस्या पर मेयर ने स्पष्ट किया कि जब तक आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (Asansol Durgapur Development Authority - ADDA) "नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट" नहीं देता, तब तक नगर निगम किसी भी निर्माण योजना को मंजूरी नहीं दे सकता.


4. सड़कों की मरम्मत:

संगठन ने सड़कों की मरम्मत की समस्या पर भी ध्यान दिलाया.मेयर ने आश्वासन दिया कि दुर्गा पूजा से पहले कई मरम्मत कार्य पूरे कर लिए जाएंगे.


मेयर विधान उपाध्याय का आश्वासन

मेयर विधान उपाध्याय ने फोसबेकी प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यान से सुना.उन्होंने स्वीकार किया कि आसनसोल को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के लिए फ्लाईओवर और मल्टी-स्टोरी पार्किंग प्लाजा का निर्माण बहुत आवश्यक है. उन्होंने बताया कि नगर निगम की तरफ से एक नहीं, बल्कि चार फ्लाईओवरों के निर्माण के लिए सरकार से अनुरोध किया गया है


पार्किंग प्लाजा के बारे में मेयर ने सहमति जताते हुए कहा कि इसे पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के आधार पर बनाया जा सकता है.उन्होंने यह भी बताया कि इन सभी मुद्दों पर नगर निगम के इंजीनियर सर्वेक्षण कर रहे हैं और जल्द से जल्द इन समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कई समस्याओं पर काम शुरू हो चुका है, और सड़कों की मरम्मत का कार्य भी कई जगहों पर जारी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता