राहुता में मिले शव की पहचान हत्या के आरोपी के रूप में, पुलिस पर पक्षपात का आरोप



बसुदेबपुर, उत्तर 24 परगना (पीबी टीवी ): उत्तर 24 परगना जिले के बसुदेबपुर थाना अंतर्गत राहुता इलाके से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान शेख सब्बीर उर्फ साहेब के रूप में की गई है, जो पिछले शनिवार हेरा कुरेशी हत्या कांड का मुख्य आरोपी था।



इस मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने दावा किया कि इस हत्या में शौकत अली, जो कथित रूप से भाटपाड़ा थाना प्रभारी का बिजनेस पार्टनर है, मुख्य भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस शौकत को बचाने की कोशिश कर रही है।



पूर्व सांसद ने एक तस्वीर भी मीडिया को दिखायी, जिसमें शौकत अली और भाटपाड़ा थाना प्रभारी एक साथ जन्मदिन का केक काटते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को सबूत के तौर पर पेश करते हुए उन्होंने पुलिस-पॉलिटिक्स गठजोड़ पर सवाल उठाए।



दूसरी ओर, माटपाड़ा नगर पालिका के उप-नगर प्रमुख देबज्योति घोष ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है और वह मृतक को निजी तौर पर नहीं जानते। उन्होंने निष्पक्ष जांच की वकालत की।


फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरे इलाके में घटना को लेकर तनाव व्याप्त है।


पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने शौकत अली और पुलिस अधिकारी की मिलीभगत का आरोप लगाया. वही 

उप-नगर प्रमुख ने खुद को मामले से अलग बताते हुए पुलिस जांच पर भरोसा जताया.पुलिस की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात