बारुईपुर में 'घुगनी अटैक': महिला टीटीई पर फेंकी गर्म घुगनी, यात्री गिरफ्तार



बारुईपुर, पश्चिम बंगाल: सियालदह दक्षिण शाखा के बारुईपुर स्टेशन पर शनिवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक महिला यात्री ने टिकट मांगने पर एक महिला टिकट परीक्षक (टीटीई) के चेहरे पर गर्म घुगनी फेंक दी। इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। आरोपी महिला को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

यह घटना बारुईपुर अप लोकल ट्रेन के महिला कोच में हुई। टीटीई पूजा कुमारी अपनी ड्यूटी के दौरान यात्रियों के टिकट चेक कर रही थीं। इसी दौरान, उन्होंने सुभाषग्राम से ट्रेन में चढ़ी दो महिलाओं से टिकट दिखाने को कहा। जब पूजा ने उनसे टिकट मांगा, तो उनमें से एक महिला, जिसकी पहचान साइदा बीबी के रूप में हुई, ने अपने हाथ में रखी गर्म घुगनी पूजा कुमारी के चेहरे पर फेंक दी।

गर्म घुगनी पड़ते ही पूजा कुमारी दर्द से तड़पने लगीं। हालांकि, उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और आरोपी महिला को प्लेटफॉर्म पर उतार लिया। मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साइदा बीबी को हिरासत में ले लिया।

जांच में पता चला कि साइदा बीबी के पास सुभाषग्राम से सियालदह तक का टिकट था, लेकिन उनके पास बारुईपुर में उतरने का कोई वैध टिकट नहीं था। बाद में उन्हें बारुईपुर गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) को सौंप दिया गया।

गिरफ्तारी के बाद साइदा बीबी ने अपनी हरकत के लिए माफी मांगी और कहा कि "गलती हो गई, आगे से ऐसा नहीं होगा।" दूसरी ओर, घायल टीटीई पूजा कुमारी ने इस हरकत को अक्षम्य बताया और आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता