रानीगंज में बैंक खातों के री-केवाईसी के लिए विशेष शिविर का आयोजन



रानीगंज: शनिवार को रानीगंज बीडीओ कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैंक खातों की री-केवाईसी (री-नो योर कस्टमर) प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त प्रयास से हुआ.

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण ग्राहकों को अपने बैंक खाते की जानकारी को अपडेट करने में मदद करना था. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया.



भारतीय रिज़र्व बैंक के एफआईडीडी की महानिदेशक रश्मि रानी इस शिविर की मुख्य अतिथि थीं.उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए समय पर केवाईसी अपडेट करने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि इससे ग्राहकों के खाते सुरक्षित रहते हैं.



रश्मि रानी ने विशेष रूप से जनधन योजना के तहत खोले गए खातों का री-केवाईसी कराना आवश्यक बताया.उन्होंने ग्राहकों को तीन महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देने को कहा,जिनमें री-केवाईसी अपने खाते की जानकारी को नियमित रूप से अपडेट करें.अनक्लेम्ड अकाउंट ऐसे खातों का ध्यान रखें जिनका लंबे समय से उपयोग नहीं हुआ है.बैंक संबंधी शिकायत और उसका निपटारा किसी भी समस्या या शिकायत का तुरंत समाधान करें.



शिविर में सरकारी और निजी दोनों तरह के बैंकों ने अपने अलग-अलग काउंटर लगाए थे. इससे ग्राहकों को एक ही जगह पर अपने जरूरी दस्तावेज जमा करके री-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करने में सुविधा हुई. ग्राहकों ने इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी समस्याएं और सवाल बैंक अधिकारियों के सामने रखे और उनका समाधान भी प्राप्त किया.


इस शिविर में अमित कुमार मंडल (सहायक महाप्रबंधक, एफआईडीडी, भारतीय रिज़र्व बैंक,भवेश प्रकाश (क्षेत्रीय प्रमुख, यूनियन बैंक)विनोद कुमार (क्षेत्रीय प्रमुख, दुर्गापुर यूको बैंक)वीरेंद्र सिंह (उप महाप्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) मुख्य रूप से मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार