बांकुडा-भाजपा शासित राज्यों में बंगला भाषी प्रवासी श्रमिकों पर हो रहे निर्मम हमलों के विरोध में तथा प्रवासी श्रमिकों को सचित्र पहचान पत्र प्रदान करने, सभी बेरोजगारों को काम देने, काम न मिलने तक बेरोजगारी भत्ता सुनिश्चित करने, पारदर्शिता के साथ सभी रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति, शराब और नशीले पदार्थों पर प्रतिबंध लगाने तथा साम्प्रदायिकता पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर 4 सितंबर 2025 को खतडा महकमा शासक कार्यालय (एसडीओ ऑफिस) के सामने एक बृहद् विरोध-प्रदर्शन किया गया।
खतडा पंप मोड़ से नारों से गूंजते युवा जुलूस की शक्ल में खतरा शहर का परिक्रमा करते हुए एसडीओ कार्यालय पहुंचे। वहां काफी देर तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा.
इस विरोध सभा में एआईडीवाईओ पश्चिम बंगाल राज्य सचुव मंडल सदस्य प्रदीप ओझा और जिला सचिव साबिरुद्दीन भुइंया ने संबोधित किया। जिला अध्यक्ष पूर्ण माजि के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधि दल ने एसडीओ को डेपुटेशन सौंपा.
महकमा शासक ने प्रस्तुत मांगों की तार्किकता को स्वीकार किया।

0 टिप्पणियाँ