पारिवारिक विवाद में पिता ने बेटे की चाकू मारकर की हत्या




अलीपुरदुआर (पीबी टीवी ) : पारिवारिक विवाद में पिता ने बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना कालचीनी प्रखंड के मेचपाड़ा चाय बागान में हुई। मृतक की पहचान दिवाश कश्यप (28) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात युवक का अपने पिता से विवाद हुआ था। इसके बाद, विवाद को लेकर पिता ने अपने बेटे के सीने में चाकू घोंप दिया। घटना में दिवाश गंभीर रूप से घायल हो गया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कालचीनी थाना पुलिस ने आरोपी पिता मंगल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है और शव बरामद कर लिया है। शव को आज पोस्टमार्टम के लिए अलीपुरद्वार जिला अस्पताल भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन