मालदा में स्कूल से नाबालिका छात्रा का अपहरण, पुलिस ने बचाया खुलेआम घूम रहे आरोपी, परिवार को मिल रही है धमकी


मालदा (पीबी टीवी ): पश्चिम बंगाल के मालदा थाना क्षेत्र से एक नाबालिका छात्रा का स्कूल से अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। चार दिनों तक लापता रहने के बाद पुलिस ने नाबालिका को बरामद कर एक सरकारी होम में भेज दिया है। लेकिन इस घटना से नाबालिका और उसका परिवार बेहद डरा हुआ है।



परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपहरण का मामला दर्ज करवाया, लेकिन अब तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उल्टे आरोपियों की ओर से परिवार को लगातार धमकी दी जा रही है कि वे मामला वापस लें। इससे भयभीत होकर परिवार ने अब जिला पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।


पीड़ित परिवार ने बताया कि कुछ समय पहले उनके इकलौते बेटे की मृत्यु हो चुकी है, और अब उनकी नाबालिका बेटी के साथ यह घटना हो गई। पुलिस ने लड़की को बरामद तो किया, लेकिन आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहा है और उन्हें डराने की कोशिश कर रहा है।


इस घटना को लेकर राजनीतिक घमासान भी शुरू हो गया है। बीजेपी ने नाबालिका के परिवार के समर्थन में उतरते हुए चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन शुरू करेंगे।


वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पलटवार करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा महिला अत्याचार बीजेपी शासित राज्यों में ही होता है। साथ ही तृणमूल ने भी पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।


फिलहाल, परिवार दहशत में है और आरोपी की गिरफ्तारी की माँग को लेकर प्रशासन के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी तत्परता दिखाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली