अंधी पत्नी के इलाज के लिए दर-दर भटक रहे दिहाड़ी मजदूर पति

पश्चिम बर्धमान के भुरी गाँव के राहुल बाँद्योपाध्याय ने समाज से की मदद की अपील



पश्चिम बर्धमान जिले के जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के श्यामला ग्राम पंचायत अंतर्गत भुरी गाँव का एक परिवार पिछले कई वर्षों से गहरे संकट से जूझ रहा है। दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह गुजर-बसर करने वाले राहुल बाँद्योपाध्याय (स्थानीय तौर पर राहुल बाद्यकर के नाम से जाने जाते हैं) अपनी पत्नी के इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।


राहुल का विवाह वर्ष 2020 में अनिता बाँद्योपाध्याय से हुआ था। शादी के बाद दोनों का जीवन सामान्य रूप से चल रहा था। विवाह के कुछ समय बाद ही उनके घर बेटी का जन्म हुआ। बच्ची के आने से परिवार की खुशियाँ और बढ़ गई थीं। लेकिन इन खुशियों के बीच अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।



अनिता ने बेटी के जन्म के सात माह बाद से ही आँखों में परेशानी महसूस करनी शुरू की। शुरू में धुंधला दिखाई देना और बाद में धीरे-धीरे दृष्टि कम होती चली गई। विभिन्न स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद राहुल ने अपनी पत्नी को लेकर दुर्गापुर के नामी अस्पतालों से लेकर बेंगलुरु तक दौड़ लगाई। परंतु सीमित आर्थिक संसाधनों और लगातार बढ़ते इलाज के खर्च के कारण बीच रास्ते में ही इलाज छोड़ना पड़ा। आज अनिता पूरी तरह से दृष्टिहीन हो चुकी हैं।


राहुल रोज़ाना दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर में माँ-बेटी की जिम्मेदारी के साथ पत्नी का इलाज कराना उनके लिए नामुमकिन जैसा हो गया है। जो भी थोड़ी-बहुत बचत थी, वह पहले ही खर्च हो चुकी है। अब हालात ऐसे हैं कि राहुल गाँव की गलियों, दुकानों और पड़ोसियों के घर-घर जाकर आर्थिक सहयोग माँग रहे हैं।


राहुल कहते हैं, “पत्नी की आँखों का इलाज बहुत महँगा है। मेरी हैसियत इतनी नहीं कि मैं उसका खर्च उठा सकूँ। अगर कोई मददगार आगे आता है या कोई नेकदिल इंसान नेत्रदान करता है, तो शायद मेरी पत्नी फिर से इस दुनिया को देख सके।”


गाँव के लोगों का कहना है कि राहुल बेहद ईमानदार और मेहनती इंसान हैं, लेकिन गरीबी और हालात ने उन्हें तोड़ दिया है। अब उनका पूरा परिवार समाज की संवेदनशीलता और सहयोग की ओर टकटकी लगाए बैठा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता