रानीगंज बाजार में दुर्गा पूजा के लिए ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर बैठक: व्यापारियों को विशेष निर्देश



रानीगंज- दुर्गा पूजा के दौरान रानीगंज बाजार में संभावित भीड़भाड़ और पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए रानीगंज थाना प्रभारी बिकाश दत्ता के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पूजा के समय यातायात को सुचारु बनाए रखना और आम जनता की सुविधा सुनिश्चित करना था.


बैठक में रानीगंज के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान और उपाध्यक्ष मनोज केसरी, रानीगंज ज्वेलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष बलराम रॉय और सचिव प्रदीप नंदी, तथा रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सोमानी, सलिल सिन्हा और संजय खेतान प्रमुख रूप से शामिल थे.


बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयो में सभी व्यापारियों से अपील की गई कि वे दुर्गा पूजा की अवधि तक अपने निजी वाहनों को नव-निर्मित पार्किंग स्थल पर खड़ा करें, यह पार्किंग स्थल रीता क्लॉथ स्टोर के सामने बनाया गया है. ग्राहकों के वाहनों को दुकानों के सामने सुव्यवस्थित तरीके से पार्क करने की अनुमति दी जाएगी, ताकि बाज़ार में आवाजाही बाधित न हो.थाना प्रभारी बिकाश दत्ता ने विशेष निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी दुकानदार अपने सामान को सड़क पर न रखे.सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. व्यापारियों से यह भी अपील की गई कि वे पूजा के दौरान अपने प्रतिष्ठानों से एक व्यक्ति को पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने में लगाएं, ताकि सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सके.


थाना प्रभारी ने सभी व्यापारियों से इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया, ताकि दुर्गा पूजा के अवसर पर व्यापार शांतिपूर्ण और सुगमता से संपन्न हो सके और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा