9 साल बाद फिर से शिक्षक भर्ती परीक्षा, कड़े इंतजामों के बीच हुई परीक्षा



 रानीगंज: पश्चिम बंगाल में नौ साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा रविवार को आयोजित की गई. 2016 के बाद हुई इस परीक्षा के लिए प्रशासन ने बेहद कड़ी निगरानी की व्यवस्था की थी.



2016 में हुई भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार औएमआर शीट में गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे, जिसके बाद यह प्रक्रिया पूरी तरह से रुक गई थी. अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह परीक्षा फिर से शुरू की गई है, जिससे हजारों उम्मीदवारों को एक नई उम्मीद मिली है.परीक्षा केंद्रों पर विशेष पर्यवेक्षण आयोग की देखरेख में इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया.



पूरे राज्य की तरह रानीगंज में भी यह परीक्षा आयोजित की गई. रानीगंज के सियारसोल गर्ल्स कॉलेज और टीडीबी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. इन केंद्रों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंच गए थे, जिनमें परीक्षा को लेकर तनाव साफ दिख रहा था.



मैथन से आए एक उम्मीदवार, दिनेश कुमार मंडल, ने बताया कि यह 100 नंबर की परीक्षा है, जिसमें 60 नंबर लिखित परीक्षा के और 40 नंबर अनुभव और इंटरव्यू के हैं.उन्होंने कहा कि वह पहले भी यह परीक्षा दे चुके हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाए थे. इस बार उन्होंने पूरी कोशिश की है, लेकिन परिणाम को लेकर अनिश्चित हैं.


वहीं, 26,000 शिक्षकों की नौकरी रद्द होने के बाद दोबारा परीक्षा दे रही अंशुया धीवर ने बताया कि उन्होंने 2016 में परीक्षा देकर नौकरी हासिल की थी, लेकिन अब फिर से परीक्षा देनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि वह इस परीक्षा का भविष्य नहीं जानतीं, लेकिन परीक्षा देना उनकी मजबूरी है.


रानीगंज के परीक्षा केंद्रों में रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में कुल परीक्षार्थी: 660 थे,जिसमे 520 उपस्थित तथा 140 अनुपस्थित थे जबकि त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज में कुल परीक्षार्थी 700 थे,जिनमे 541 उपस्थित जबाकी 159 अनुपस्थित थे.

टीडीबी कॉलेज की टीचर-इन-चार्ज प्रोफेसर श्रावणी बनर्जी ने बताया कि पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता