आसनसोल में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 5 घायल



आसनसोल : रविवार देर शाम पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक मामूली सी बात पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के धाधका इलाके में एक बच्चे द्वारा पटाखा फोड़ने को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।



क्या है पूरा मामला?

यह घटना उमा देवी के घर के पास हुई। उमा देवी के पति ने एक बच्चे को उनकी गाड़ी के नीचे पटाखा फोड़ने से मना किया। इस बात पर बच्चे की माँ मौके पर आ गई और गाली-गलौज करने लगी। उमा देवी ने अपनी बीमार माँ को डॉक्टर के पास ले जाना था, इसलिए उन्होंने महिला से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन महिला नहीं मानी। उमा देवी अपनी माँ को अस्पताल ले गईं, लेकिन इस बीच गाली-गलौज करने वाली महिला ने कुछ युवकों को बुला लिया और उमा देवी के पति के साथ मारपीट शुरू कर दी।


परिवार पर हमला

जब उमा देवी और उनके बेटे (सतीश कुमार, विकास सिंह, आकाश सिंह और रवि कुमार) अस्पताल से वापस आए, तो उन्होंने अपने पिता के साथ मारपीट का कारण पूछा। इससे महिला और भड़क गई और उसने दोबारा युवकों को बुलाकर पूरे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला करवा दिया। इस हमले में उमा देवी के सिर पर चोट लगी, जबकि उनके बेटों को भी हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।


पुलिस ने शुरू की जांच

सभी घायलों को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। पीड़ित परिवार ने 20 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन