डीएवी स्कूल में हुआ योगा प्रतियोगिता का आयोजन: पश्चिम बंगाल के 17 स्कूलों ने लिया हिस्सा


पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में डीएवी क्लस्टर और स्टेट लेवल योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की मेजबानी एमडीबी डीएवी पब्लिक स्कूल ने की, जिसमें राज्य भर के 17 डीएवी स्कूलों के कुल 201 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें 78 लड़के और 123 लड़कियां शामिल थीं।



यह आयोजन बांकुड़ा के रवींद्र भवन में हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आईजीपी, बांकुड़ा रेंज, शीशराम झझारिया और एडीएम, नकुल महतो ने किया। उनके साथ, विशिष्ट समाजसेवी बिष्णु बाजोरिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

अपने भाषण में, आईजीपी शीशराम झझारिया ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर ज़ोर दिया और सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। स्कूल के प्राचार्य अमित कुमार दास ने बताया कि यह प्रतियोगिता डीएवी राष्ट्रीय खेल 2025 योगा के तहत आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 की तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था। प्रतियोगिता के अंत में, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जो अब राष्ट्रीय स्तर पर डीएवी खेलों में अपने प्रदर्शन का मौका पाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा