माकपा ने 14 सूत्री मांगों को लेकर बोरो कार्यालय को सौंपा ज्ञापन



रानीगंज- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की रानीगंज एरिया कमेटी ने रानीगंज बोरो कार्यालय को 14 सूत्री मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा.इस ज्ञापन में मुख्य रूप से नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं को उठाया गया है.


इन मांगों में खराब सड़कों की मरम्मत और रखरखाव, सभी क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पीने के पानी की आपूर्ति, जरूरतमंद लोगों को आवास योजना के तहत घर उपलब्ध कराना, बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को समय पर भत्ता प्रदान करना, बस्ती विकास के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराना है.


ज्ञापन सौंपने के बाद, संगठन के सचिव सुप्रियो राय ने कहा कि रानीगंज में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, सारा दिन जाम लगी रहती है,जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि इससे रानीगंज की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो रही है, क्योंकि बाहर के व्यापारी खरीदारी करने नहीं आ रहे हैं .


श्री राय ने रानीगंज में नए निर्माण के प्लान पास नहीं होने पर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यह साफ नहीं है कि यह किसने बंद किया है, लेकिन जानकारी मिली है कि आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण ने इसे रोक दिया है. उन्होंने सवाल किया कि इसके पीछे क्या वजह है, यह भी स्पष्ट नहीं किया जा रहा है.


उन्होंने यह भी कहा कि अगर रानीगंज को कोयला खदान बनाने के लिए खत्म करने की साजिश रची गई, तो उनका संगठन इसके खिलाफ आंदोलन करेगा. सुप्रियो राय ने रानीगंज के विधायक और आसनसोल के सांसद से भी सवाल किया कि उन्होंने रानीगंज के विकास के लिए क्या कदम उठाए हैं.


जब इस बारे में बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है.उन्होंने बताया कि वामपंथियों द्वारा उठाई गई सड़कों की समस्या पर पहले से ही काम शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि पीने के पानी की समस्या को भी जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है.


 मुज्जमिळ शहजादा ने कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी भी समस्या है, वहां मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक परियोजना 'आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान' के जरिए समाधान किया जाएगा.उन्होंने आश्वासन दिया कि वामपंथियों द्वारा रखी गई सभी समस्याओं पर विचार किया जाएगा और उनका जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. कुछ समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तो शुरू भी हो चुकी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता