रानीगंज में 'प्रयास फाउंडेशन' ने किया विशाल चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन



रानीगंज: बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था प्रयास फाउंडेशन ने एक भव्य चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया.इसमें लगभग 1000 बच्चों ने हिस्सा लिया. यह आयोजन संस्था के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया था.


संस्था के संस्थापक पिंटू कुमार गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 8 सालों से लगातार आयोजित किया जा रहा है.इस साल प्रतियोगिता में 1084 बच्चों ने भाग लिया. बच्चों को तीन अलग-अलग वर्गों में बांटा गया था. हर वर्ग से 10 बच्चों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर, संस्था के 8 वर्ष पूरे होने की खुशी में विभिन्न समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया.


 रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के चैयरमेन अरुण भारतीया, जो इस आयोजन से जुड़े थे, ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है. पहले इसमें 700-800 बच्चे हिस्सा लेते थे, लेकिन इस साल स्कूलों की मांग पर इसे 1000 बच्चों तक बढ़ाया गया था, हालांकि, प्रतियोगिता के दिन करीब 1500 बच्चे पहुंच गए, जिससे आयोजकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. अधिक भीड़ के कारण कुछ बच्चों को वापस लौटना पड़ा, जिसके लिए अरुण भारतीया ने अभिभावकों से माफी मांगी.


उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल इस आयोजन को और बेहतर और बड़े स्थान पर आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इसमें शामिल हो सकें. प्रतियोगिता में हर वर्ग के बच्चों को चित्रकारी के लिए एक घंटे का समय दिया गया था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल