रानीगंज के श्री सीताराम मंदिर में झूलन उत्सव में चारो धाम के दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़



रानीगंज-रानीगंज के श्री सीताराम जी मंदिर परिसर में इस भी साल झूलन उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. राखी पूर्णिमा से ठीक पांच दिन पहले शुरू हुआ यह उत्सव, हमारी समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है.



पारंपरिक उत्सव का भव्य आयोजन

मंदिर परिसर को इस अवसर पर फूल,पत्ते तथा टहनीयों से बेहद खूबसूरती से सजाया गया है.श्री सीताराम जी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विमल कुमार बाजोरिया ने बताया कि झूलन हमारी परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को हमारी हिंदू संस्कृति और परंपराओं से अवगत कराना है.यह उत्सव राखी पूर्णिमा तक चलेगा.


इस साल के आयोजन की खास बात यह है कि इसमें भारत के चार पवित्र धामों - बद्रीनाथ, द्वारकाधाम, जगन्नाथ पुरी और रामेश्वरम - को दर्शाया गया है. इसके अलावा, भक्तों के लिए विशेष रूप से रासलीला का भी आयोजन किया गया है.


विलुप्त होती परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास

मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष ललित कुमार झुनझुनवाला ने बताया कि पहले हर मंदिर और हर घर में झूलन उत्सव मनाया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे यह प्रथा विलुप्त होती जा रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए, कमेटी ने हमारी संस्कृति के इस महत्वपूर्ण अंग को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि इस बार बाबा बर्फानी भोलेनाथ, राधा-कृष्ण की झांकी और हनुमान मंदिर को भी सजाया गया है, जिसे देखने के लिए रोजाना भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है.


संस्कृति से जुड़ाव का संदेश

संस्था के सचिव प्रदीप सरायां ने झूलन को हमारी संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा बताया.उन्होंने कहा कि श्री सीताराम जी मंदिर कमेटी की ओर से यह आयोजन सभी के लिए प्रस्तुत किया गया है, ताकि नई पीढ़ी हमारी संस्कृति के एक अहम हिस्से को जान सके. इस पूरे आयोजन को सुचारू रूप से चलाने में मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन