आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान' शिविर में तृणमूल का झंडा लेकर कार्यकर्ताओं की एंट्री, हंगामा – विपक्ष का हमला



बांकुडा-बांकुड़ा जिले के गंगाजलघाटी ब्लॉक के लटियाबनी में आयोजित आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान शिविर में मंगलवार को अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई। कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर सीधे मंच तक पहुँच गए। यह नजारा देखते ही वहां मौजूद नेतृत्व असहज हो उठा और तत्काल झंडा लिए कार्यकर्ताओं को बाहर निकालकर वापस भेजा गया।



लटियाबनी अंचल उच्च विद्यालय में 259, 260 और 262 नंबर बूथों के लिए यह शिविर आयोजित था। इस सरकारी कार्यक्रम में राज्य के मंत्री अरूप राय, बांकुड़ा के जिलाधिकारी सियाद एन सहित ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।



इसी दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं का एक दल पार्टी का झंडा लेकर शिविर में प्रवेश कर गया। घटना का संज्ञान मिलते ही पार्टी नेतृत्व ने हस्तक्षेप कर झंडा लिए कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया। मंत्री अरूप राय ने दावा किया कि उन्होंने ऐसी कोई घटना देखी ही नहीं। वहीं, स्थानीय तृणमूल नेताओं का कहना है कि यह एक सरकारी कार्यक्रम है, पार्टी से इसका कोई संबंध नहीं है। लेकिन कुछ कार्यकर्ता भावनाओं में बहकर पार्टी का झंडा लेकर पहुँच गए थे, जिन्हें वापस भेज दिया गया।


दूसरी ओर, भाजपा ने इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि तृणमूल पार्टी और सरकार एक हो चुकी है। विपक्ष का आरोप है कि आम जनता के टैक्स के पैसे से आयोजित आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान” शिविर का इस्तेमाल तृणमूल अपनी राजनीतिक प्रचार के लिए कर रही है। यह घटना उसी का सबूत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार