राज्य के ‘पथश्री परियोजना’ में बनी सड़क एक साल में ही टूटी, निकुंजपुर पंचायत क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ीं



बांकुडा- राज्य सरकार की ‘पथश्री परियोजना’ के तहत बनी सड़क महज़ एक साल के भीतर टूट जाने से ओंदा के निकुंजपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के कई लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



स्थानीय सूत्रों के अनुसार, 2021 में निकुंजपुर ग्राम पंचायत के तहत तेतुलमुड़ी से काना नदी के किनारे होते हुए धगड़िया, साबानपुर और श्रीरामपुर कॉलोनी तक सड़क का निर्माण किया गया था। लेकिन अगले ही बरसात में यह सड़क टूटकर पूरी तरह से खराब हो गई।




स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क टूटने के कारण अब कोई वाहन गाँव में प्रवेश नहीं करना चाहता। इससे एक ओर किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, तो दूसरी ओर अचानक कोई बीमार पड़ जाए तो उसे अस्पताल ले जाना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा रोजाना छात्रों और आम लोगों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


लोगों ने बताया कि अब उन्हें निजी ज़मीन के रास्ते होकर कठिनाई से आना-जाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि अगर काना नदी के किनारे सड़क निर्माण के समय पक्की दीवार (बांध) बनाई गई होती तो यह समस्या उत्पन्न नहीं होती।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन