बांकुड़ा में स्कूल के अंदर गणित शिक्षक का फंदे से झूलता शव बरामद



बांकुडा-बांकुड़ा जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बांकुड़ा सदर थाना क्षेत्र के कालपाथर बिनापानी हाई स्कूल से गणित शिक्षक उज्ज्वल कुमार दास का फंदे से झूलता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।



जानकारी के अनुसार, रोज़ की तरह मंगलवार को भी उज्ज्वल कुमार दास स्कूल पहुंचे और नियमित रूप से कक्षाएं लीं। लेकिन स्थानीय पूजा के कारण छात्रों की संख्या कम होने से स्कूल में टिफ़िन के बाद छुट्टी कर दी गई। छात्र-छात्राओं के साथ अधिकांश शिक्षक-शिक्षिकाएं भी स्कूल से निकल गए।



हालांकि, कुछ शिक्षक और उज्ज्वल दास कार्यालयी कार्यों में लगे हुए थे। काम खत्म होने के बाद सभी निकलने लगे, तभी सहकर्मियों की नज़र उनकी मोटरसाइकिल पर पड़ी, लेकिन शिक्षक दिखाई नहीं दिए। तलाश शुरू की गई और स्कूल की दूसरी मंज़िल के एक कमरे (कक्ष संख्या 18) में उनका शव फंदे से लटकता मिला।


पुलिस को तुरंत सूचना दी गई और शव को नीचे उतारा गया। प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसके पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन