पूर्व बर्धमान में हुए सड़क हादसा में पिता और दो बेटियों की दर्दनाक मौत



पूर्व बर्धमान (पीबी टीवी): पूर्व बर्धमान के कालना थाना क्षेत्र के धात्रीग्राम बड़े स्वराजपुर के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इस मर्मांतक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरज मल्लिक नामक एक व्यक्ति अपनी दो बेटियों नूरजहां खातून और फरहाना खातून को लेकर मोटरसाइकिल से कालना अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे। उसी समय नवद्वीप-कृष्णनगर रूट की एक बस से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।



टक्कर इतनी जोरदार थी कि फरज मल्लिक और उनकी बेटी नूरजहां खातून की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बेटी फरहाना खातून को गंभीर हालत में कालना महकुमा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।


घटना के बाद पूरे धात्रीग्राम इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोग हादसे को लेकर गहरा दुख और नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार