दिल्ली में दीवार गिरने से बंगाल के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, शव पहुंचा मुर्शिदाबाद, गांव में छाया मातम





 मुर्शिदाबाद (पीबी टीवी )दिल्ली के मठीपुर इलाके में हुई दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद सोमवार को जब उनके शव मुर्शिदाबाद जिले के नवदा थाना अंतर्गत गंगाधारी जोरतला गांव में पहुंचे, तब पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।परिवार के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना शनिवार सुबह दिल्ली के मठीपुर में हुई, जब भारी बारिश के दौरान उनके घर की दीवार अचानक ढह गई। दीवार के नीचे दबने से दो छोटे बच्चों सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सभी एक ही परिवार से थे और मूल रूप से पश्चिम बंगाल के गंगाधारी जोरतला गांव के निवासी थे।स्थानीय लोगों की मदद से रविवार को दिल्ली में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद, मुर्शिदाबाद जिला प्रशासन और स्थानीय सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं के सहयोग से  सोमवार को चारों शवों को गांव लाया गया।सोमवार दोपहर, जब चारों शव एक साथ गांव पहुंचे, तो पूरे इलाके में गहरा शोक छा गया। हर कोई स्तब्ध, आंसू भरा और इस त्रासदी को लेकर दुखी नजर आया। परिवार के लोग जहां बेसुध हो कर रो पड़े, वहीं ग्रामीणों ने भी इस हादसे को "अकल्पनीय" बताया।इस बारे में नवदा BDO देबाशीष सरकार ने कहा, "यह घटना अत्यंत दुखद। प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है और हर संभव सहायता दी जाएगी।" गांव में अब भी मातम पसरा है और लोग इस सोच में डूबे हैं कि एक ही परिवार से चार लोगों की अर्थी उठते देखना कितना पीड़ादायक।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर