दामोदर नदी में नहाने गया 30 वर्षीय युवक डूबा, तलाश जारी


रानीगंज: मंगलवार दोपहर दामोदर नदी में स्नान करने गए एक युवक की दामोदर नदी में डूबने से मौत हो गई.जानकारी के अनुसार, युवक अपने दोस्त के साथ नहाने गया था, तभी यह हादसा हुआ.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर रानीगंज थाना क्षेत्र के निमचा पुलिस फाड़ी की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.




सूत्रों के मुताबिक, मृतक की पहचान बिपत्तारण दत्त (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था और रानीगंज के तिराट ग्राम पंचायत के गवालपाड़ा का निवासी था. वह अपने दोस्त कमल पाल के साथ लगभग डेढ़ बजे बाउल मंदिर घाट के पास दामोदर नदी में स्नान करने गया था.


नहाने के दौरान वह नदी के उस हिस्से में चला गया जहां बालू के टापू के पास तेज पानी का भंवर बना हुआ था, अचानक संतुलन बिगड़ने पर वह गहरे पानी में वह बह गया और डूब गया.यह देखकर उसके दोस्त ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों व परिवार को सूचना दी.


घटना की जानकारी पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. चूंकि यह जगह बांकुडा जिले के मेजिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है, इसलिए मेजिया पुलिस को भी सूचना दी गई.फिलहाल रानीगंज व मेजिया थाना की पुलिस और रेस्क्यू टीम युवक की तलाश में जुटी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता