मालदा के सुनसान घर से बरामद हुए 22 जिंदा बम, इलाके में दहशत



कालियाचक /मालदा (पीबी टीवी): मालदा ज़िले के कालियाचक में सोमवार सुबह फिर एक बार तनाव का माहौल छा गया जब धुरीटोला गांव के एक परित्यक्त मकान से 22 ताजा बॉल बम बरामद किए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।



स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह मकान पिछले दस महीनों से खाली पड़ा हुआ था। मकान मालिक अपने परिवार समेत मालदा जिले के किसी अन्य थाना क्षेत्र में रह रहे हैं। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि उस सुनसान मकान के अंदर तीन संदिग्ध ड्रम रखे गए हैं।



कालियाचक थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जब तलाशी ली गई, तो उन ड्रमों के अंदर से 22 सक्रिय बॉल बम बरामद किए गए।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया। दमकल विभाग और बम स्क्वॉड को सूचित किया गया, जिनकी उपस्थिति में सभी बमों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय किया गया।


अब सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री आखिर किसने और क्यों उस सुनसान मकान में छिपा कर रखी थी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज व संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है।


इस घटना के बाद से धुरीटोला गांव और उसके आसपास के इलाकों में गंभीर तनाव और भय का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि कानून-व्यवस्था को नियंत्रण में रखा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता