आओ तमन्ना के लिए चित्र बनाएं" कार्यक्रम के जरिए तमन्ना खातून की हत्या के विरोध में उठी न्याय की मांग, वामपंथी संगठनों का अनोखा प्रतिवाद



रानीगंज-"आओ तामन्ना के लिए चित्र बनाएं"—इस शीर्षक को सामने रखकर वामपंथी संगठनों ने नौ वर्षीय छात्रा तमन्ना खातून की दर्दनाक हत्या के विरोध में और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर एक अनोखी पहल की.



कालिगंज विधानसभा उपचुनाव में जीत की खुशी में उन्मादी भीड़ के हिंसक हमले की शिकार हुई तमन्ना खातून.विजयोत्सव के नाम पर की जा रही अराजकता के दौरान फेंके गए बम के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारे अभी तक पकड़े नहीं गए हैं. इसी के विरोध में वामपंथी छात्र और महिला संगठनों—डीवाईएफआई और महिला समिति—ने इस बार कलम और रंग के ज़रिए न्याय की आवाज़ बुलंद की.


रविवार को पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों के साथ-साथ रानीगंज के के कई हिस्सों में इस चित्रांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.चित्रों के ज़रिए उन्होंने महिला उत्पीड़न, बार-बार घटने वाली हिंसात्मक घटनाएं और तामन्ना के दर्दनाक अंत को अपनी कला में व्यक्त किया.किसी ने "अभया" कांड को चित्रित किया, तो किसी ने तमन्ना की असहाय मृत्यु को कागज़ पर उकेरा.


कई बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से यह दिखाया कि किस तरह समाज में एक के बाद एक महिलाओं के खिलाफ अत्याचार घटित हो रहे हैं. इस आयोजन से बच्चों के मन की बात सामने आई और उन्होंने अपनी संवेदनाएं कला के ज़रिए अभिव्यक्त कीं.


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डीवाईएफआई रानीगंज लोकल कमिटी के सचिव गौरव धल्ल, सुकांत चटर्जी, मैनाक मंडल, बिरजू यादव जैसे नेताओं ने अहम भूमिका निभाई. वहीं महिला समिति की ओर से कृष्णा दासगुप्ता, जॉय श्री सरकार, साधना पासवान आदि ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई.


वाम संगठनों ने स्पष्ट किया कि जब तक तामन्ना खातून के हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा नहीं दी जाती, तब तक उनका आंदोलन और विरोध जारी रहेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा